हापुड़, मार्च 9 -- कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डा के पास सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही एक बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठते ही बस में बैठे बच्चों और कर्मचारियों में घबराहट फैल गई। बच्चों को आनन-फानन में नीचे उतारा गया, जहां बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दोपहर के समय स्कूल से बच्चों को लेकर बस पिलखुवा बस अड्डा क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी अचानक बस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और इंजन से धुआं निकलने लगा। स्थिति को देखते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद बस में मौजूद कर्मचारियों ने जल्दबाजी में सभी बच्चों को सुरक्षित बस से नीचे उतार दिया।बस से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बच्चों को सुरक्षित उतार लिए जाने के बाद अभिभावकों और ...