स्कूल से लौट रही छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़खानी, गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 1 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कक्षा छह की छात्रा से स्कूल ऑटो चालक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालक ने स्कूल से लौटते समय सभी बच्चों को घर छोड़ने के बाद 12 वर्षीय छात्रा को स्पोर्ट्स कॉलेज के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा के विरोध करने पर उसे गालियां दीं और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचकर बच्ची ने मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां के अनुसार उनकी बेटी प्रतिदिन स्कूल ऑटो से आती-जाती है। शुक्रवार सुबह वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल गई थी, लेकिन दोपहर में सामान्य समय से कुछ देर बाद घर पहुंची। देरी का कारण पूछने पर वह घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.