फतेहपुर, जून 25 -- अमौली। विकासखंड के पाराधनई गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका की गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कानपुर के हंसपुरम निवासी 47 वर्षीय लक्ष्मी साहू पत्नी उदयभान सिंह अमौली ब्लाक के पाराधनई गांव के कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। गुरुवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद वह स्कूटी से घर लौटने के लिए निकली थीं। बताया गया कि कानपुर में समाधी पुलिया के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हाईवे पर ट्रेलर ने शिक्षिका को रौंदा, दो टुकड़ों में बंटा शव मृतका के पति उदयभान सिंह भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। उनके...