गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- लोनी। लोनी थाना क्षेत्र में स्कूल से लौटते समय कक्षा छह का छात्र लापता हो गया। उसके घर न पहुंचने पर परिजन तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य ने स्कूल की छुट्टी होने पर छात्र के जाने की बात बताई। परिजन की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश में जुटी है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की कच्चा बलराम नगर कॉलोनी में रहने वाले नवीन कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि दो वर्ष से बहन और उसके दो बच्चे 14 वर्षीय भांजी और 12 वर्षीय भांजा मायुक साथ रहते हैं। भांजा लोनी थाना क्षेत्र स्थित निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। भांजा शुक्रवार सुबह घर से स्कूल गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसे तलाशते हुए स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य मनीष शर्मा ने परिजनों को छुट्टी के बाद छात्र के जाने की बात ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.