समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- अविनाश कुमार समस्तीपुर, नप्रि। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय छात्र को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे के सुरक्षित मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में खुशी का माहौल लौट आया और सभी राहत की सांस ली। बताया गया है कि विशनपुर वार्ड 09 निवासी राजीव कुमार ठाकुर का पुत्र हरिओम कुमार (12) बुधवार की सुबह पढ़ने के लिए राजकीय मध्य वद्यिालय, विशनपुर गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए और अपने स्तर से उसकी काफी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर अपहरण की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और बच्चे की तलाश तेज ...