स्कूल से बाहर के बच्चों के लिए 10 से चलेगा प्रशिक्षण केंद्र
बिहारशरीफ, जून 19 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बहुत से छात्र बाहर रहने, ईंट भट्ठा पर परिवार के साथ रहने व अन्य कारणों से अब भी स्कूल से बाहर रह जाते हैं। विद्यालय अपने पोषक क्षेत्र के ऐसे छात्रों की पूरी सूची 30 जून तक तैयार करेंगे। साथ ही उसके लिए एक शिक्षक को नामित करेंगे। ऐसे बच्चों के लिए 10 जुलाई से गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र चलाया जाएगा। बच्चों को उम्र के सापेक्ष पढ़ाकर तैयार किया जाएगा। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने सभी डीईओ व डीपीओ को इसकी तैयारी करने के लिए पत्र भेजा है। साथ ही उन्हें तय समय पर सारी तैयारी करने को कहा है। यह भी पढ़ें- 70 विद्यालयों को देना होगा नामांकन से संबंधित प्रमाण-पत्र (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.