सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- सीतामढ़ी, एक संवाददाता। बेलसंड थाना क्षेत्र के कोठी बाजार के समीप मंगलवार को दिनदहाड़े स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को अगवा कर तीन बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। छात्रा को गंभीर स्थिति में स्थानीय लोग और परिजन बेलसंड पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। सूचना पर हरकत में आई पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटने के दौरान बदमाशों ने ऑटो में छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया और झाड़ी में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। छात्रा की स्थिति खराब देखकर सभी आरापी फरार हो गए। छात्रा की कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.