मधुबनी, मई 9 -- मो. माजिद हरलाखी,एक संवाददाता। हरलाखी थाना क्षेत्र के कमतौल गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ने गई बच्ची की शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान कमतौल गांव निवासी सतवान महतो की 7 वर्षीय पुत्री स्वरागिनी कुमारी के रूप में बताए गए हैं। इस घटना को लेकर स्कूल संचालक पर कथित तौर पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची कमतौल गोपालपुर में संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सह कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई थी। लेकिन उस समय वहां कोई शिक्षक नहीं थे। बच्ची उस समय स्कूल से निकल कर चॉकलेट खरीदने के लिए निकली। जहां कमतौल चौक के पास एनएच 227 सड़क पर एक अज्ञात वाहन चालक बच्ची को रौंदकर फरार हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय बच्ची ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.