अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा, संवाददाता। स्कूल में घुसे चोरों ने प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़ सीसी कंट्रोल रूम से डीवीआर व अन्य सामान चोरी कर लिया। स्टाफ को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह स्कूल खुलने पर हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। फिलहाल, मामले में क्लर्क ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया-बंबूगढ़ बाईपास पर गांव मालीखेड़ा उर्फ शहबाजपुर में स्थित दिल्ली आइडियल पब्लिक स्कूल की है। होली का अवकाश होने पर बीते तीन दिन से यह स्कूल बंद था। घटना बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि लगभग तीन बजे की है। क्षेत्र के गांव सिनौरा निवासी स्कूल क्लर्क अब्दुल मुतल्लिब द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक कुछ अज्ञात लोग ताला तोड़ने के बाद स्कूल में घुस गए व प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर उन्होंने वहां बने सीसीटी...