हाजीपुर, अप्रैल 27 -- जंदाहा । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर से स्कूल गई एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर अगवाकर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में अगवा गई नाबालिक लड़की के पिता ने जंदाहा थाना के बेदौलिया निवासी नरेश पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि शनिवार को उनकी 17 वर्षीय पुत्री स्कूल गई थी, जो घर वापस नहीं आई। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि बेदौलिया निवासी अभिषेक कुमार ने उनकी नाबालिक पुत्री को स्कूल से छुट्टी होने के बाद बहला फुसलाकर अगवा कर लिया है। जिसे कहीं छुपा कर रखा है। यह भी पढ़ें- किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है। :- प्रभात ठाकुर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.