चाईबासा, सितम्बर 30 -- गुवा । गुवा क्षेत्र के एक विद्यालय से छात्र-छात्राओं की तस्वीरें विद्यालय परिसर के बाहर लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आने के बाद अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि शैक्षणिक कार्यों, परीक्षा और पंजीकरण जैसी प्रक्रियाओं के दौरान विद्यार्थियों की तस्वीरें विद्यालय को उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में तस्वीरों का विद्यालय से बाहर मिलना उनकी सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

अभिभावकों की चिंताएँ अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की तस्वीरों को सुरक्षित रखना विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कर यह पता लगाया जाए कि तस्वीरें विद्यालय से बाहर कैसे पहुंचीं और उन्हें खुले में किसने फेंका। अभिभावकों ने चिंता जताई कि यदि बच्चों की तस्वीरें गलत हाथों में पहुंचत...