धनबाद, मार्च 16 -- चासनाला, प्रतिनिधि। पाथरडीह के एक स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा शनिवार को स्कूल से घर जाने के क्रम में लापता हो गई। देर शाम तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। रविवार को परिजनों ने सुदामडीह थाना में पुत्री के गुमशुदगी की लिखित शिकायत कराते हुए उसकी खोजबीन की गुहार लगाई। साथ ही परिजन स्कूल भी पहुंचे। पुत्री की उपस्थिति की जानकारी लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि छात्रा शनिवार को स्कूल नहीं आई थी। इधर पासवर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रबंधन सीसीटीवी फुटेज दिखाने में असमर्थ दिखाई। जिससे परिजन आक्रोशित हो उठे। इसी बीच रविवार की शाम हजारीबाग निवासी व छात्रा के मामा ने फोन कर जानकारी दी कि छात्रा हजारीबाग पहुंच गई है। सूचना मिलते ही परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली...