स्कूल से चोरों ने आठ पंखे एवं 20 विद्युत बल्ब की चोरी
कटिहार, जून 7 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय परिरिया कला में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के विभिन्न कमरों में लगे आठ सीलिंग पंखे और 20 विद्युत बल्ब की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। प्रधानाध्यापक धीरज कुमार साह ने बताया कि विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है जिस कारण विद्यालय बंद है और बच्चों का भी नहीं आते हैं। जिसका चोरों ने फायदा उठाकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने सूचना दिया कि स्कूल के गेट का ताले टूटा हुआ है और दरवाजा खुली हुई है। सूचना पर मैं वहां पहुंचा तो विद्यालय के सभी कमरों का निरीक्षण किया। जिससे आठ सीलिंग पंखा एवं 20 विद्युत बल्ब की चोरी की गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय थाना एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.