प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- प्रतापगढ़। शहर के सदर बाजार स्थित संविलियन विद्यालय से गुरुवार रात चोरी एमडीएम के सामान और बर्तन के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ई-रिक्शा पर लादकर एमडीएम का सामान बेचने जा रहा था तभी मकंद्रूगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने उसे रेलवे अंडरपास के करीब से पकड़ लिया। आरोपी सदर बाजार का ही रहने वाला मो. सईद बताया गया। उसके कब्जे से एक बोरी गेहूं, एक बोरी चावल बरामद कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.