बलिया, फरवरी 13 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भोपालपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय से 24 नवम्बर को चुराए गए कम्प्यूटर और उसके उपकरण को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत किया। एसओ अनुपम जायसवाल ने बताया कि गांव के ही चार नाबालिकों ने घटना को अंजाम दिया था। उन्हेांने चोरी के बाद सामानों को छिपाकर रखा था और बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से चार मॉनिटर, दो सीपीयू, एक यूपीएस, एक राउटर वाईफाई, चार कीबोर्ड, तीन माउस, चार मॉनिटर स्टैण्ड व एक वीजीए आडियो बरामद किया। पुलिस टीम में एसओ के अलावा एसआई ऋषिकेश गुप्त, राहुल मौर्य, अविनाश शर्मा, शैलेश आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.