स्कूल से चावल चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
मधुबनी, मई 22 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। स्कूल से मध्याह्न भोजन का चावल चोरी करने वाले दो नामजद आरोपियों को साहरघाट पुलिस ने उतरा महादेव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। एक जीबछ खतबे का बेटा राजीव कुमार और दूसरा अवधेश पासवान का बेटा संजय पासवान है। दोनों ने छह मई की रात को मिडिल स्कूल का ताला तोड़ कर चावल भरी बोरी चुरायी थी। एक शादी समारोह की भीड़ के पास बाइक पर चावल ले कर जाने के दौरान, दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की थी। लेकिन, बाइक व चावल छोड़ कर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले थे। मामले की सूचना पर डायल 112 की पुलिस ने चावल और बाइक को अपने कब्जे में ले कर साहरघाट थाना के हवाले कर दिया था। एचएम इंदू कुमारी ने ग्रामीणों से इस घटना की जानकारी ले कर, अगले दिन मामले की शिकायत पुलिस से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.