मधुबनी, मई 7 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उतरा मिडिल स्कूल का ताला तोड़ कर अपराधियों ने डेढ़ क्विंटल चावल चुरा लिया। मामला बुधवार की रात का है। एक शादी समारोह की भीड़ के पास बाइक पर चावल ले कर जाते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, बाइक व चावल छोड़ कर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। मामले की सूचना पर डायल 112 की पुलिस ने चावल और बाइक को अपने कब्जे में ले कर साहरघाट थाना के हवाले कर दिया। उधर एचएम इंदू कुमारी ने ग्रामीणों से इस घटना की जानकारी ली। फिर मामले की शिकायत साहरघाट पुलिस को आवेदन देकर की। उन्होंने इस मामले में उतरा गांव निवासी जीबछ खतबे के बेटे राजीव कुमार और अवधेश पासवान के बेटे संजय पासवान को आरोपित किया है। एचएम ने इस घटनाक्रम की लिखित जानकारी मधवापुर बीईओ को भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...