हापुड़, जनवरी 30 -- नगर के एक स्कूल से घर लौट रहे सात वर्ष के छात्र का अज्ञात लोगों ने अपहरण का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की तत्परता के चलते आरोपी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो पाए। छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा नगर के एक स्कूल में पढ़ता है। रोजमर्रा के भांति पांच दिन पूर्व उनका बेटा स्कूल गया था। वहां से वापस आने के दौरान स्कूल से कुछ ही दूरी पर उसके बेटे का कुछ लोगों द्वारा अपहरण का प्रयास किया। इसी दौरान बेटे ने शोर मचाया तो आरोपियों परेशान हो गए। तभी वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने उसके बेटे को बचाया। बेटे के द्वारा घर पहुंच कर जानकारी देने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.