हजारीबाग, जनवरी 24 -- बरही, प्रतिनिधि। जीटी रोड करियातपुर में स्कूल से घर लौट रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार बाइक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने दोनों घायल छात्राओं को इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय ले गए। बरही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया। घायल छात्रा दीपिका कुमारी उम्र 9 वर्ष पिता गौतम पांडे ग्राम पिपरा घोघर और माही कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता मंटू चंद्रवंशी ग्राम नईटांड़ की रहने वाली है। लोगों ने बताया कि दोनों छात्राएं अपने स्कूल सनराइज में सरस्वती पूजा कर वापस घर लौट रही थी। घर लौटने के क्रम में सड़क पार कर रही दोनों छात्राओं को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया। दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.