सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- बुधवार शाम स्कूल से घर लौट रही तीन छात्राओं के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने व उन्हें ई-रिक्शा से जबरन उतारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक गांव निवासी तीन छात्राएं रेलवे रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ती हैं। बुधवार शाम करीब 3:30 बजे वह ई-रिक्शा में सवार हो स्कूल से घर लौट रही थी तभी तीन बाईक सवार युवकों ने उनका पीछा करते हुए उन पर अश्लील फब्तियां कसी तथा उनके गांव के बस स्टैंड पर पहुंचते ही उन्हें जबरन ई-रिक्शा से उतारने का प्रयास किया तथा एक छात्रा के कपड़े भी फाड़ डाले, छात्राओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों व ई-रिक्शा सवार लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.