स्कूल से घर लौट रहीं छात्राओं से छेड़छाड़, दो आरोपियों को पुलिस को सौंपा
बुलंदशहर, अगस्त 22 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्राओं के साथ रास्ते में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर अहमदगढ़ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने इससे पहले भी एक बार ऐसी हरकत की थी। शनिवार को स्कूल में एक शिक्षक के यहां मृत्यु होने के कारण हाफ डे होने पर छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।थाना प्रभारी वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.