कौशाम्बी, मार्च 7 -- कड़ाधाम थाना क्षेत्र के हकीमपुर मजरा अफजलपुर सातों गांव के दो बच्चे शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को खोजकर सकुशल परिजनों को सौंप दिया। हकीमपुर मजरा अफजलपुर सातों निवासी रामसूरत सरोज के पुत्र कृष्णा 10 वर्ष और बेटी शिवानी आठ वर्ष शनिवार को पढ़ने के लिए विद्याज्ञान मंदिर स्कूल मोहम्मदपुर जीता गए थे। छुट्टी के बाद जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिवार के लोगों ने स्कूल और आसपास के इलाकों में बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने कड़ा धाम थाने की घोषियाना चौकी प्रभारी विनोद यादव को शिकायती पत्र देकर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.