हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 2 -- बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार अपराह्न स्कूल से घर के लिए निकली कक्षा सात की छात्रा रात में रानीपुर बाबू चौराहे के पास बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसे सीएचसी गौर में भर्ती कराया, जहां से देर रात महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली छात्रा एक निजी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा गुरुवार अपराह्न करीब दो बजे स्कूल से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो रात करीब 8:30 बजे छात्रा रानीपुर बाबू चौराहे के पास बेहोशी की हा...