बहराइच, अप्रैल 27 -- हाइवे पार करते समय हुआ हादसा आरपीएस इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ती थी छात्राजरवलरोड, संवाददाता। टैम्पो से उतर कर हाइवे पार कर रही एक छात्रा को कार ने रौंद दिया। आसपास के लोगों ने छात्रा को अस्पताल भेजा। ले जाते समय रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना कर फरार हो रही कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।गोंडा जिले के कोतवाली करनैलगंज के ग्राम बछलन पुरवा निवासी दिव्या सिंह (14) पुत्री विनोद कुमार सिंह जरवलरोड के आरपीएस इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। सोमवार की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद ऑटो से अपने घर जा रही थी। लखनऊ गोंडा मार्ग पर छतौनी चौराहा के निकट छात्रा टेंपो से नीचे उतरकर जैसे ही हाईवे पार करने लगी, इसी दौरान तेज रफ्तार एक कार उसे रौंदते हुए भाग गई। आस-पास के लोग छात्रा को गंभीरावस्था में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.