बरेली, अप्रैल 7 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। इज्जत नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय नत्थूरम्पुरा के किचन का ताला तोड़कर चोर दो सिलेंडर चोरी कर ले गए। रविवार को हुई घटना की जानकारी सोमवार को विद्यालय पहुंची प्रधानाध्यापिका को हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उच्च प्राथमिक विग्यालय नत्थूरम्पुरा की प्रधानाध्यापिका गुलेराना ने बताया कि रविवार को विद्यालय बंद था। सोमवार सुबह स्कूल खोले जाने पर मालूम हुआ कि विद्यालय की रसोई घर का ताला तोड़कर चोर दो गैस सिलेंडर, एक चूल्हा और कुछ बर्तन चोरी कर ले गए हैं। मामले की जानकारी तुरंत 112 पर पुलिस को दी गई। विद्यालय को श्री शिरडी साईं सेवा ट्रस्ट द्वारा गोद लिया गया है ऐसे में प्रधानाचार्य ने ट्रस्ट के पंडित सुशील पाठक को भी सू...