अररिया, मार्च 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने सोमवार की रात्रि यूएमएस कबीर टोला सुंदरी से चोरी की गई एमडीएम चावल के मामले में दो युवक को गिरफ्तार किया है। थानेदार प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आठ मार्च की रात में यूएमएस कबीर टोला सुंदरी से विद्यालय के कमरा का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों के द्वारा चावल चोरी कर लिया गया था। प्रधानाध्यापक संजय शर्मा के द्वारा आवेदन दिया गया था। आवेदन मिलते ही पुलिस के द्वारा खोजबीन के क्रम में स्कूल से कुछ दूर मकई के खेत से दो बोरा चावल बरामद किया गया। गांव के कुछ लोगों के द्वारा संदेह व्यक्त करने पर दो यवुक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया है। गिरफ्तार युवक कुंदन कुमार शर्मा एवं शुभम शर्मा सुंदरी का ही रहने वाला बताया जाता है। गिरफ्तार दोनों युवक को न्यायिक हिरासत मे...