स्कूल समय में ही होगी शिक्षक संकुल की बैठकें
लखनऊ, सितम्बर 25 -- न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल की बैठक अब स्कूल समय में ही की जाएगी। हर महीने तीसरे मंगलवार को यह बैठक आयोजित होगी। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक यह बैठकें आयोजित की जाएंगी।अभी तक परिषदीय स्कूलों की मासिक समीक्षा से संबंधित यह बैठकें स्कूल समय के बाद आयोजित होती थी। स्कूल समय के बाद शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित होने के कारण शिक्षक इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते थे। अब न्याय पंचायत स्तर पर सभी विद्यालय एजेंडे के साथ अपनी-अपनी रिपोर्ट रखेंगे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यार्थियों के सीखने के स्तर, कैचअप शिक्षण के तहत कमजोर छात्रों को अलग से पढ़ाने, छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.