फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- जसराना, विकास खंड जसराना के अंतर्गत आने वाले कंपोजिट विद्यालय, खेरिया अहमद में तैनात एक सहायक अध्यापिका को स्कूल समय में तहसील परिसर में घूमना महंगा पड़ गया। ड्यूटी के दौरान बिना पूर्व सूचना के तहसील पहुंचने पर तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका का एक दिन का वेतन काटने के साथ-साथ उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। कंपोजिट विद्यालय खेरिया अहमद में कार्यरत सहायक अध्यापिका सोनम गुप्ता निजी कार्य से जसराना तहसील पहुंची थी। वहां उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में जाकर खुद को शिक्षिका बताते हुए अपना काम करने का अनुरोध किया। तहसीलदार रवीस कुमार ने जब उनसे सवाल किया कि वह विद्यालय का समय होने के बावजूद तहसील में क्या कर रही हैं, तो शिक्षिका के पास इसका कोई संतोषजनक उत्तर नहीं था।मामले यह भी पढ़ें- पांच...