कटिहार, जुलाई 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित नहीं हो, इसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाया है। अब विद्यालय संचालन अवधि के दौरान शिक्षक और प्रधानाध्यापक बिना पूर्व अनुमति जिला शिक्षा कार्यालय नहीं आ सकेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को नई व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। डीईओ ने कहा है कि पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा था कि कई शिक्षक और प्रधानाध्यापक विद्यालय समय में अपनी व्यक्तिगत अथवा प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षा कार्यालय पहुंच जाते हैं। इससे विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित होती है और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल ...