मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- गोरौल। प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अब स्कूल संचालन के समय मोबाइल नहीं देख सकेंगे। इसको लेकर बीईओ सुशील कुमार ने एक पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के समय में सभी शिक्षकों को एचएम के पास मोबाइल जमा करना होगा। सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्देश का पालन नहीं करनेवाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान एवं अन्य स्रोतों से पता चला है कि विद्यालय संचालन के समय में शिक्षकों द्वारा मोबाइल देखा जा रहा है, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इससे पहले भी मोबाइल देखने वाले कई शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.