सिद्धार्थ, मार्च 12 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान, स्थानीय पदाधिकारी व विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प योजना से परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से बदल गई। सभी ग्राम प्रधान व विद्यालय के प्रधानाध्यापक आपसी सामंजस बैठाकर कार्य करें, जिससे विद्यालय की व्यवस्था और बेहतर हो सके। बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत 19 बिंदुओं पर कार्य किया गया है। इस अवसर पर बीईओ अशोक कुमार सिंह, शिक्षक नेता राकेश पाण्डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.