बागपत, जून 12 -- बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के शिक्षक विजय बंसल ने स्कूल प्रबंधन पर उसकी वेतन और सिक्योरिटी, इंश्योरेंस और यात्रा भत्ता के 1.59 लाख रुपये न देने का आरोप लगाते हुए पैदल मार्च निकाला। मवीकलां गांव स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए वेतन दिलाने की मांग की गई। विजय ने बताया कि उसने इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में फिजिक्स विषय के शिक्षक के रूप में कार्य किया। आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उनकी बकाया सैलरी नहीं दी। थक-हारकर इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि अब उसके खिलाफ पेनड्राइव चोरी की झूठी शिकायत की गई, जिसके बाद उसे चौकी से लगातार फोन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्कूल संचालक पर वेतन-भत्ते न देने का आरोप, शिक्षक ने पैदल मार्च निकाला उधर इंद्र...