मेरठ, अप्रैल 17 -- विकास भवन सभागार में गुरुवार को डीएम डा.वीके सिंह ने उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियम) अधिनियम, 2018 के कड़े अनुपालन को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों और जिला नियामक समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि अभिभावकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने स्कूलों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त निर्देश दिये। बैठक में तीन विषयों फीस और किताबों में पारदर्शिता, ​आरटीई प्रवेश और शुल्क विवरण, वाहन सुरक्षा और पोर्टल पर पंजीकरण पर सख्त निर्देश दिये गए। बैठक में सीडीओ, कोषाधिकारी, अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक...