मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरसवां हरचंद में रविवार रात स्कूल संचालक व ट्रांसपोर्टर राजेश कुमार को घेरकर गोली मारने के मामले में नामजद छह आरोपी दो दिन बाद भी पुलिस पकड़ में नहीं आए। इस मामले में एक नामजद आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे आकाश को पुलिस गिरफ्तार कर सोमवार को ही जेल भेज चुकी है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना भगतपुर के गांव सिरसवां हरचंद निवासी राजेश कुमार ट्रांसपोर्टर हैं और छोटे वाहन चलवाते हैं। इसके अलावा राजेश कुमार व उनका परिवार एक ट्रस्ट बनाकर विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के नाम से शिक्षण संस्थान भी चलाता है। यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को ताबड़ तोड़ दबिश जिसमें फर्जी सदस्यों की नियुक्ति को लेकर पूर्व ब्लॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.