गुड़गांव, मई 21 -- रेवाड़ी, संवाददाता। एक स्कूल संचालक के बेटे का शव नगर के सेक्टर-18 में उनकी कार से मिला। वे 18 मई को घर से निकले थे और तभी से लापता थे। शहर के विकास नगर कंकरवाली में प्राइवेट स्कूल संचालक अरुण गौड़ का पुत्र आकाश गौड़ 18 मई को किसी काम से कार से निकला था। 19 मई को आकाश की अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद परिजनों का आकाश से संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने उसे सभी संभावित ठिकानों पर तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आकाश का बेटा 20 मई की शाम को स्कूल बस से जब घर लौट रहा था तो उसने अपने पापा की कार को सेक्टर-18 में खड़ा हुआ देखा। उसने घर पहुंचकर कार के बारे में परिजनों को बताया। परिजन तुरंत सेक्टर 18 पहुंचे तो उन्होंने कार में आकाश को मृत हालत में सीट पर बैठे हुए पाया। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके प...