स्कूल संचालक के दो बेटों की गंगा में डूबकर मौत
प्रयागराज, मई 17 -- नवाबगंज/कौड़िहार, हिटी। नवाबगंज क्षेत्र के कुरेसर डांडी घाट पर रविवार सुबह दो सगे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान स्कूल संचालक अल्ताफउद्दीन के बेटों 25 वर्षीय मोहम्मद काश और 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ के रूप में हुई। एक ही घर के दो बेटों की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल रहे।कुरेसर डांडी निवासी काश और कैफ रविवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से गंगा घाट स्नान करने पहुंचे। दोनों भाई घाट पर गाड़ी खड़ी कर गंगा में उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्नान करते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन गंगा की गहराई में दोनों भाई पलभर में समा गए। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे किशोर के शव को मस्तराम घाट के निकट से हुआ बरामद हादसे से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.