वाराणसी, फरवरी 27 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। तिवारीपुर (बड़ागांव) में स्कूल संचालक के बंद मकान से चोरों ने करीब 15 लाख के गहने पार कर दिए। सूचना पर बड़ागांव पुलिस ने मुआयना किया। चोरों की पहचान में जुटी है। गांव के जितेंद्र तिवारी शिवपुर थाना क्षेत्र के दनियालपुर में स्कूल चलाते हैं। परिवार समेत वहीं पर रहते हैं। गुरुवार सुबह वह पैतृक घर पहुंचे। देखा कि मकान के कमरों के ताले टूटे थे। चोर दो बक्सा और दो अटैची उठा ले गए। बक्सा और अटैची घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में टूटा मिला। चोर उसमें से गहने उठा ले गए थे। जितेंद्र के मुताबिक चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपये होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.