गुड़गांव, जनवरी 31 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गांधी नगर इलाके में शनिवार की सुबह एंजेल चिल्ड्रन एकेडमी के संचालक शव उनके ही स्कूल के क्लासरूम में कुर्सी पर खून से लथपथ मिला। उनके सिर में दाहिनी ओर गोली लगने के निशान हैं। पास ही एक पिस्टल बरामद हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल वाली इमारत की ऊपरी मंजिल पर रहने वाला एक अन्य किरायेदार सुबह करीब 8 बजे नीचे उतरा। क्लासरूम का दरवाजा खुला था और 50 वर्षीय स्कूल संचालक और शिक्षक शैलेंद्र कुमार कुर्सी पर बेसुध पड़े थे। फर्श पर चारों ओर खून बिखरा हुआ था। घबराए हुए किराएदार ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों सहित पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पटौदी चौक पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.