फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- अभिभावक संगठन की बैठक रविवार को हुई। जिसमें अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 से पहले सभी निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए सख्त निर्देश जारी। नियम उल्लंघन पर कार्रवाई एवं मान्यता रद्द होने तक की संभावना रहेगी। अभिभावक संघ पदाधिकारियों ने कहा कि स्कूल में किताबें, यूनिफॉर्म की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है। किसी भी चुनिंदा दुकानदार से किताबें एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। प्रशांत माहेश्वरी ने कहा कि स्कूल वाहनों के फिटनेस व ड्राइवर रिकॉर्ड अनिवार्य कर दिया है। आरटीई प्रवेश व पोर्टल डेटा समय से अपडेट करना होगा। इसलिए यदि कोई स्कूल जबरन किताबें, यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाता है, तो वहां से सामान न खरीदें और तत्काल अभिभावक संगठन एवं शिक्षा विभाग को स...