कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जनपदीय प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से जनपद के निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंप समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई गई। एसोसिएशन की बैठक में करीब 175 निजी विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने विद्यालय संचालन,विद्यार्थियों की सुरक्षा,विद्यालयी वाहनों तथा विभागीय कार्रवाई से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। एसोसिएशन ने जनपद में बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग भी की। एसोसिएशन का दावा है कि जनपद में 200 से अधिक ऐसे विद्यालय संचालित होने की शिकायतें हैं,इनके पास आवश्यक मान्यता नहीं है। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे विद्यालयों में अनियमित वाहनों के संचालन की शिकायतें भी सामने आती हैं,इससे विद्यार्थ...