कुशीनगर, मई 11 -- कुशीनगर। निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश कुशीनगर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक कैंप कार्यालय न्यू सन राइज एकेडमी रामकोला रोड पडरौना कुशीनगर में हुई। इसमें यू-डायस पोर्टल पर प्रमोशन शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया है।मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि सभी प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अनुरोध है कि आप लोग अपने यू डायस का प्रमोशन अति शीघ्र पूरा करने का कष्ट करें। संचालन मीडिया प्रभारी नवल किशोर त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर कप्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष शिवनाथ पांडेय, कोषाध्यक्ष नचिकेता भट्ट, महामंत्री राकेश राय, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र दीक्षित, जटाशंकर गुप्ता, बासुदेव प्रसाद, रंजीत लाल श्रीवास्तव, चंद्रभान मौर्य, मॉरिस आरे, मंजू राय आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अनुपस्थिति पर नजर रखेंगे शिक्षक और ...