रुद्रपुर, जुलाई 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र एवं युवा निशानेबाज धैर्य डांगी का भारत की पहली स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग के 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-19 वर्ग के लिए चयन हुआ है। वह इस वर्ग में उत्तराखंड से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित ऑक्शन में मुंबई टाइटन्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। धैर्य इससे पूर्व राज्य, जोनल और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। मई 2026 में आयोजित इंटर डीपीएस राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने 400 में से 392 अंक प्राप्त कर व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षक नकुल चौधरी के मार्गदर्शन तथा विद्यालय की आधुनिक श...