स्कूल शुरू होने के 15 मिनट बाद तक का सीएल रिक्वेस्ट सबमिट हो सकेगा : संघ
धनबाद, अगस्त 28 -- धनबाद। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से राज्य मुख्यालय के समक्ष समस्या उठाने के बाद शिक्षकों को राहत मिलने वाली है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का अब ई विद्यावाहिनी पोर्टल/ एप से स्कूल प्रारंभ होने के समय से 15 मिनट बाद तक का सीएल रिक्वेस्ट सबमिट हो सकेगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने ई विद्यावाहिनी में इसे अपडेट किया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से उसी दिन के आकस्मिक अवकाश का ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं लिया जा रहा था। संघ की ओर से यह मामला उठाने के बाद यह आश्वासन मिला कि स्कूल शुरू होने के 15 मिनट बाद तक तक सीएल आवेदन दिया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.