रांची, अप्रैल 2 -- रातू, प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल कमड़े की टीम ने गुरुवार को प्रधानाचार्या शालिनी विजय के नेतृत्व में फेटा गांव का दौरा किया। इस दौरान प्राचार्या सहित स्कूल के बच्चों ने ग्रामीणों से मिलकर ग्रामीण परिवेश की जानकारी ली। प्राचार्या ने गांव की मुखिया, पंचायत सचिव और ग्रामसभा से मिलकर स्कूल के आपसी सहयोग पर आधारित प्रोजेक्ट मैत्री के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। इस मौके पर प्राचार्या ने कहा कि प्रोजेक्ट मैत्री का मुख्य उदेश्य शिक्षा में रूरल और अर्बन के भेद को कम कर समग्र शिक्षा के लक्ष्य की ओर बढ़ना है। उन्होंने गांव के लोगों को शहर से जोड़ने के लिए बेहतर वातावरण बनाकर आगे बढने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न हैंड्स-ऑन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जहां वे अपने शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.