किशनगंज, मई 20 -- किशनगंज। संवाददाता महिला हिंसा को रोकने और बच्चियों को महिला कानून की जानकारी देने के उद्देश्य से महिला थाना की अभया ब्रिगेड की टीम के द्वारा जिले के कॉलेज,हाई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बुधवार को भी किशनगंज शहर सहित जिले के कॉलेज व स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला पुलिस पदाधिकारी अपनी अभया ब्रिगेड की टीम के साथ कॉलेज व स्कूल पहुंचकर बच्चियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। यह कार्यक्रम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया। शहर में महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी बच्चियों को जागरूक कर रही थी। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर कानूनी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति फेस 5.2 के तहत बालिकाओं को किया जागरूक एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर महिला सुरक्षा को लेकर ...