स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र से चोरी मामले में एक गिरफ्तार
समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- मोहिउद्दीननगर। प्राथमिक उर्दू मकतब करीमनगर एवं आंगनवाड़ी केन्द्र से पानी का मोटर व पंखा चोरी मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तारी किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान करीमनगर निवासी विजय महतो के पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है। उससे पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना व तकनीकी आधार पर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। जल्द ही चोरी मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.