बरेली, अप्रैल 15 -- अग्निसुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित अग्निशमन केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित कर वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह पर आग बुझाते समय शहीद हुए 66 अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस बार अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह, भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी थीम 'सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज- आग की रोकथाम के लिए एक साथ' पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल लाइंस अग्निशमन केंद्र पर सीएफओ मनु शर्मा की अध्यक्षता में परेड के बाद स्मृति चिन्ह पर पुष्पचक्र अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन धारण किया गया। यह भी पढ़ें- अग्नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.