फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सुबह स्कूल परिसर में खड़ी एक स्कूल वैन से आग की लपटें निकलने लगीं। इससे स्कूल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वैन में लगी आग पर काबू पाया जाता इससे पहले वैन 70 प्रतिशत जल गई। बुधवार को सुबह 7:20 के आसपास वैन चालक दिलीप ने बच्चों वैन से स्कूल में उतरा। इसके बाद वैन को परिसर में खड़ा कर दिया। लगभग 9 बजे के आसपास अचानक स्कूल वैन से आग की लपटें निकलने लगीं। आग की लपटें निकलता देख स्कूल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्कूल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। यह भी पढ़ें- मेरठ : स्कूली बस के इंजन में लगी आग, चालक की समझ से टला हादसा लेकिन दमकल पहुंचती इससे पहले यहां कर्मचारियों और स्कूल बस के चालकों ने पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पा किया। अगर अधिक देर तक आग जलती...