हापुड़, अप्रैल 7 -- गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य को मामूली चोट आई है। घटना के बाद पुलिस में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। क्षेत्र के बी आर आर डी स्कूल की वैन का चालक क्षेत्र के अलग-अलग गांव से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ रोड पर पहुंचा तो पीछे से आई पिकअप गाड़ी ने स्कूली वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य बच्चों को मामूली चोट आई है।मामले की जानकारी जैसे ही स्कूल शिक्षक एवं पुलिस को लगी तो उनमें अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल में भर्ती गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.