देहरादून, मार्च 31 -- महानगर स्कूल वैन एसोसिएशन से जुड़े संचालकों ने मंगलवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव एसके सिंह से मुलाकात की। संचालकों ने स्कूल वैन का किराया बढ़ाने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को अवगत कराया कि शासन द्वारा वर्तमान में निर्धारित मासिक शुल्क बहुत कम है, जिससे वैन संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि अब किराया दूरी के आधार पर तय किया जाए। उन्होंने 01 से 05 किलोमीटर की दूरी के लिए Rs.3000 प्रतिमाह, 05 से 10 किलोमीटर के लिए Rs.3500 प्रतिमाह और 10 से 20 किलोमीटर तक की दूरी के लिए Rs.4000 प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की गई है। वैन संचालकों का कहना है कि वाहन के रखरखाव, बीमा और अन्य खर्चों को देखते हुए पुरानी दरें अब व्यावहारिक नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.